निशुल्क पंचांग अपने मोबाइल फोन पर मँगवाने के लिए9897607275 पर अपने शहर का नाम लिख कर व्हाट्सएप्प करे।
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 03 जून 2020*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*
⛅ *मास - ज्येष्ठ*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - द्वादशी सुबह 09:05 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
⛅ *नक्षत्र - स्वाती रात्रि 08:43 तक तत्पश्चात विशाखा*
⛅ *योग - वरीयान् सुबह 06:22 तक तत्पश्चात परिघ*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:25 से दोपहर 02:05 तक*
⛅ *सूर्योदय - 05:57*
⛅ *सूर्यास्त - 19:15*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*
💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार द्वादशी के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞कई बार होता है जब बनता काम बिगड़ता है या काम में अनेक रुकावटें आती हैं। जिससे हमारा काम रुक जाता है। काम में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए काली मिर्च का टोटका अपनाने से आपके काम में आने वाले विघ्न दूर होंगे। आइए आपको बताते हैं विघ्न दूर करने के कुछ सरल उपाय आप जब भी घर से बाहर काम करने के लिए जाएं तो एक काली मिर्च मुख्य दरवाजे के बाहर रखें और उस पर पैर देकर जाएं। ध्यान रहे काली मिर्च पर पैर रखने के बाद फौरन घर ना आएं इससे असर उल्टा होगा और आपका बनता काम बिगड़ जाएगा।
🌷 *सद्गति के लिए* 🌷
🙏🏻 *जिस किसी के घर में किसी की मृत्यु हो, तो वो चाहे विदेश में रहते हो तो उसकी हड्डियां हरिद्वार भेज न पाएँ लेकिन, आंवले के रस में उसकी हड्डियां धो लें, और वहीं किसी नदी में डाल दे तो दुबारा उस मृतक आत्मा का जन्म नहीं होगा, उसकी सद्गति होगी, ऐसा पुराणों में लिखा है ।*
🌷 *खाँसी में तुरंत लाभ हेतु* 🌷
😫 *१) कच्ची हल्दी का रस पियें |(मात्र:बच्चों के लिए पाँव से आधा तथा बड़ों के लिए १ चम्मच)*
😫 *२) अदरक का छोटा – सा टुकड़ा चूसें |*
😫 *३) २ – ३ काली मिर्च चूसें अथवा काली मिर्च चबाकर गुनगुना पानी पियें |*
😫 *४) अत्यधिक खाँसी में एक-एक चम्मच अदरक व नागरबेल (पान के पत्ते) के गुनगुने रस में थोडा सा पुराना गुड या शहद मिलाकर पीना उत्तम हैं
गौ माता कि सेवा परिक्रमा करने से सभी तीर्थो के पुण्यों का लाभ मिलता है ।
जिस व्यक्ति के भाग्य की रेखा सोई हुई हो तो वो व्यक्ति अपनी हथेली में गुड़ को रखकर गौ माता को जीभ से चटाये गौ माता की जीभ हथेली पर रखे गुड़ को चाटने से व्यक्ति की सोई हुई भाग्य रेखा खुल जाती है ।
🌷 *कर्जे के भार से बचें* 🌷
👉🏻 *उबटन वाला स्नान* 👈🏻
1⃣ *१ गेहूँ*
2⃣ *२ चावल ( जो ज्वार खाते हों वो ज्वार और जो चावल खाते हों वो चावल ले सकते हैं )*
3⃣ *३ मूँग*
4⃣ *४ चना*
5⃣ *५ उड़द*
6⃣ *६ जौं*
7⃣ *७ तिल कर्जे के भार से छुड़ाने में बड़ा काम करेगा | सप्तधान उबटन का स्नान रोज करो | बहुत मदद मिलेगी .... गृह पीड़ा दूर होगी बहुत फायदा होगा |*
🌞 *~* *पंचक*
*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*
*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*
*एकादशी:*
*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*
*शुरू – 14:57, जून 01.*
*खत्म – 12:04, जून 02.*
*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*
*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*
*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*
*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*
*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*
*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*
*अमावस्या:*
*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।*
*पूर्णमासी:*
*5. जून 3:15 AM से*
*6. जून 12:42 AM तक*
*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.)*
मेष -
आज का दिन मिल-जुलकर काम करने के लिए बहुत भाग्यशाली है। आपको पार्टनरशिप के ऑफर मिल सकते हैं। इन्हें आप आपसी सहमति और कागजी खानापूर्ति के बाद शुरू कर सकते हैं। लोग आपसे जुड़ने के लिए काफी उत्साह दिखाएंगे। किसी भी परिस्थिति में अपने परिजनों या प्रियजनों की अनदेखी ना करें, ये आपके संबंधों की मधुरता के लिए काफी आवश्यक है।
वृष -
आज आपको सितारों का पूरा साथ मिल सकता है। करियर में कुछ महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। कुछ लोग आपको अपनी सफलता का श्रेय भी देंगे और आपकी कार्यशैली की प्रशंसा भी करेंगे। कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। अगर कोई बड़ा प्रस्ताव आपको मिल रहा है तो बिना आपको अपने लोगों के करियर में भी मदद करनी पड़ सकती हैं।
मिथुन -
आज आप अपने व्यवसाय और करियर के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। परिस्थितियों में तेजी से बदलाव आ सकता है या आप अपने आसपास की चीजों में काफी परिवर्तन होता महसूस करेंगे। अगर आपको किसी तरह का कन्फ्यूजन हो, तो आप अपने किसी खास मित्र या सलाहकार से इस पर चर्चा कर सकते हैं। ये आपके लिए काफी लाभप्रद रह सकता है, ऐसा कार्ड्स का संकेत है।
कर्क -
आज आपको अपनी टीम या साथियों से काम में काफी मदद मिल सकती है। किसी मामले में आपको उलझन हो सकती है, जिसे सुलझाने में लगभग पूरा दिन लग सकता है। आपको कुछ लोगों से सावधान रहना होगा। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको वाहन चलाने और खेल के मैदान में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, एक छोटी चोट लगने की आशंका है।
सिंह -
आज आप परिस्थितिवश कुछ नाराज या गुस्सैल रह सकते हैं। आपका व्यवहार कुछ लोगों को आहत कर सकता है। कुछ लोगों की बातें आपको चुभ सकती हैं या किसी व्यक्ति के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी भी मामले में आपको गुस्से में या जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए। चीजों को सही होने के लिए आप उन्हें समय दें। इससे आपको कुछ चीजों का समाधान स्वतः मिल सकता है।
कन्या -
आज का दिन आपके लिए धातुओं में निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है। शेयर या प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट के लिए सही समय है। आपको अपने आसपास के लोगों या कुछ परिचितों से इसके बारे में संकेत मिल सकता है। आज आपको धन लाभ के अवसर भी काफी अच्छे मिल सकते हैं। इस दिन का उपयोग आपको अपनी पूंजी बढ़ाने या पूंजी को सुरक्षित करने में बिताने की सलाह कार्ड्स दे रहे हैं।
तुला -
आज का दिन आपके लिए अपनी कुछ इच्छाएं पूरी करने का है। आप वो काम आज शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए लंबे समय से प्लानिंग कर रहे थे। कुछ लोगों को बिजनेस में कई तरह से लाभ मिल सकता है। आज कई चीजों को एक साथ आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है। वो लोग जो लंबे समय से एक रिश्ते में हैं, वे अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं। समय आपके अनुकूल है।
वृश्चिक -
आज का दिन आपके लिए थोड़ा गलत फैसलों वाला हो सकता है। कुछ जरूरी मामलों में जल्दबाजी आपके लिए घातक हो सकती है। महत्वपूर्ण फैसलों को आज लेने से बचें। जल्दबाजी आपके काम को बिगाड़ सकती है या मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना कम हो सकती है। आपको किसी मामले में कोई तकनीकी समस्या को सुलझाने में मेहनत करनी पड़ सकती है। ये आपके काम के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकता है।
धनु -
आज का दिन अपनी रचनात्मकता का पूरा इस्तेमाल करने का है। आपका काम काफी सराहा जा सकता है। कुछ लोगों को अपने क्रिएटिव आइडिया के लिए कोई अवार्ड या रिवार्ड भी मिल सकता है। आज आपकी क्रिएटिविटी को सितारों का साथ मिल सकता है। इससे आपको लोगों को इम्प्रेस करने में काफी मदद मिल सकती है। आज का दिन किसी छोटी यात्रा का भी है। परिवार या मित्रों के साथ आप भविष्य में कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं।
मकर -
आज का दिन आपके लिए कुछ खास लोगों से मदद मिलने का हो सकता है। नौकरी या व्यवसाय में तरक्की के योग बन रहे हैं। आपको सबकी बातें सुनने की आदत डालनी होगी। ये आपके भविष्य के लिए अच्छा होगा। कुछ लोगों की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती हैं। अपने काम में आज इस बात को शामिल रखेंगे तो कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं, साथ ही आपको सरलता से कुछ मामलों में समाधान मिल सकता है।
कुंभ -
आज आपको अपनी मेहनत से ही मनचाहे परिणाम प्राप्त करने होंगे। आज परिस्थितियां आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहेंगी। आपको सितारों का साथ कम मिलेगा। कुछ मामलों में आपको निराशा भी मिल सकती है। आपको अन्य कामों को साइडलाइन करते हुए अपने मूल काम पर फोकस करना पड़ सकता है। आपकी सकारात्मक सोच और प्रयासों का आपको पूरा परिणाम मिलेगा। किसी भी मामले में पीछे ना रहें, ये कार्ड्स की सलाह है।
मीन -
आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ के कुछ बेहतरीन मौके लेकर आ सकता है। अगर आप बिजनेस में हैं तो समय अनुकूल है।। कोई बहुत समय से अटका हुआ ऑफर आज स्वीकृत हो सकता है, या किसी पुरानी योजना पर काम शुरू हो सकता है। किसी परिचित या मित्र की मदद से आपको बिजनेस का बड़ा मौका मिल सकता है। कुल मिलाकर दिन आपके फेवर का है, कार्ड्स की सलाह है कि आप इस दिन को जाया ना करें। मौके का पूरा लाभ लें।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 4 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालुअंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 4 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
शुभ वर्ष : 2028 , 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
Comments
Post a Comment
For more details plz comment... 🙏